सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जिले के भवानीगंज थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जिले के भवानीगंज थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक महिला ने अपनी दो बेटियों के साथ सरयू नहर में छलांग लगा दी। इस घटना में मां और एक बेटी को बचा लिया गया, जबकि दूसरी बेटी लापता है।
ग्रामीणों ने बचाया
जानकारी के अनुसार बताते चले की यह घटना बढ़नीचाफा के पास विकास नगर और बडहरा के बीच स्थित सरयू नहर के पुल पर हुई। वार्ड नंबर 16 की निवासी पूनम (30) ने अपनी बेटियों हिमांसी और दीवांसी के साथ नहर में छलांग लगा दी।
आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और नहर में कूदकर पूनम और उसकी छोटी बेटी दीवांसी को बाहर निकाल लिया। दोनों को तुरंत सीएचसी बेंवा ले जाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बस्ती रेफर कर दिया है।
बड़ी बेटी लापता
इस घटना में पूनम की बड़ी बेटी हिमांसी (उम्र नहीं दी गई) नहर के तेज बहाव में बह गई। ग्रामीणों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
थानाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा ने बताया कि महिला का बयान लेने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी और लापता बच्ची की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, पूनम अपने पति बजरंगी से अलग अपनी सास, बेटियों और भांजी के साथ हाडाडीह गांव में रहती थी।
जिंदगी से जंग लड़ते हुए भी चेहरे पर मुस्कान बनाए रखने वाली प्रियंका कंवर उर्फ पीहू (27) अब इस दुनिया में नहीं हैं। हड्डियों के कैंसर से जूझ रही पीहू ने ठीक सात दिन पहले, आईसीयू में अपना आखिरी जन्मदिन मनाया। pic.twitter.com/shAZnuQq4P
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 12, 2025





















