सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर सैकड़ों शिक्षकों ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत टीईटी (TET) पास करने की बाध्यता से पहले से नियुक्त शिक्षकों को मुक्त करने की मांग की।
सरकार पर दबाव बनाने की रणनीति
शिक्षकों ने केंद्र सरकार से सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले पर पुनर्विचार याचिका दाखिल करने की अपील की। उन्होंने यह भी मांग की कि संसद में संशोधित विधेयक लाकर पुराने शिक्षकों को इस शर्त से राहत दी जाए।
जिलाध्यक्ष रमेश चन्द्र मिश्र ने कहा कि वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों के अनुभव को नजरअंदाज करना अन्याय है। महामंत्री कलीमुल्लाह ने तंज कसते हुए कहा कि आज अधिकारी उन्हीं शिक्षकों के छात्र हैं, जिन्हें अब परेशान किया जा रहा है।
दिल्ली में बड़े आंदोलन की चेतावनी
कोषाध्यक्ष मस्तराम चौधरी ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो दिल्ली में एक बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।
13 से 26 सितंबर तक: सभी शिक्षक अपने सांसदों के माध्यम से प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री को ज्ञापन देंगे।
उसके बाद अगर मांगें पूरी नहीं हुईं, तो राजधानी दिल्ली में एक बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।
शिक्षकों का कहना है कि बार-बार नियम बदलने से उनकी नौकरी पर संकट आ रहा है, जिससे उनमें असंतोष और तनाव बढ़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान शिक्षक नेताओं और कर्मचारियों के नारों से पूरा जिला मुख्यालय गूंज उठा।
नेपाल : शांति की खोज में पशुपतिनाथ गए थे दंपति, प्रदर्शनकारियों ने होटल को किया आग के हवाले, पत्नी की जलकर हो गई मौत,वतन आया मृतिका का शवhttps://t.co/6Kb1NPFHLF
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 11, 2025























