महराजगंज:जिलाधिकारी की बड़ी कार्रवाई, राजस्व निरीक्षक निलंबित,भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सख्त रुख

महराजगंज

महराजगंज जनपद जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कार्य में लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोप में राजस्व निरीक्षक योगेन्द्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कार्य में लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोप में राजस्व निरीक्षक योगेन्द्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर एक शिकायतकर्ता से पैसे न मिलने पर गलत रिपोर्ट लगाने का आरोप था।

क्या है मामला?

शिकायतकर्ता श्री अशोक कुमार ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी कि उनके मामले में सकारात्मक रिपोर्ट देने के लिए राजस्व निरीक्षक योगेन्द्र कुमार ने उनसे पैसे की मांग की थी। पैसे न मिलने पर उन्होंने गलत और भ्रामक रिपोर्ट सौंप दी।

जिलाधिकारी ने इस मामले की जांच डिप्टी कलेक्टर, महराजगंज से कराई, जिसमें आरोप सही पाए गए। जांच में यह भी सामने आया कि राजस्व निरीक्षक ने कई अन्य मामलों में भी काम में लापरवाही बरती थी:

धारा-24 के 45 में से सिर्फ 4 मामलों में प्रारंभिक रिपोर्ट भेजी गई।

पत्थर नसब के 6 में से सिर्फ 1 मामले में कार्रवाई हुई।

धारा-32/38 के 9 और धारा-30 के 19 मामलों में कोई कार्रवाई नहीं की गई।

जिलाधिकारी का सख्त संदेश

जांच रिपोर्ट के आधार पर, जिलाधिकारी ने राजस्व निरीक्षक योगेन्द्र कुमार की कार्यप्रणाली को सरकारी आचरण नियमों का गंभीर उल्लंघन माना। उन्होंने योगेन्द्र कुमार को निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने साफ शब्दों में कहा, “जनसमस्याओं के निस्तारण में ढिलाई बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हम ईमानदारी और पारदर्शिता से कोई समझौता नहीं करेंगे।” उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि वे शिकायतों का संवेदनशीलता और समयबद्ध तरीके से समाधान करें। इस कार्रवाई से जिले के सभी विभागों में हड़कंप मच गया है, और यह एक स्पष्ट संदेश है कि लापरवाही और भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई होगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.