सिद्धार्थनगर
नेपाल में Gen-Z पीढ़ी द्वारा शुरू किया गया विरोध-प्रदर्शन अब हिंसक हो चुका है और इसकी आंच भारत की सीमा तक पहुँच गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

नेपाल में Gen-Z पीढ़ी द्वारा शुरू किया गया विरोध-प्रदर्शन अब हिंसक हो चुका है और इसकी आंच भारत की सीमा तक पहुँच गई है। नेपाली सेना ने भले ही मोर्चा संभाल लिया हो, लेकिन इसी अफरातफरी का फायदा उठाकर नेपाल की जेलों से भागे कैदी अब भारत में घुसने की कोशिश कर रहे हैं।
यूपी में पकड़े गए 30 संदिग्ध
नेपाल की तौलिहवा जेल (कपिलवस्तु जिला) से सात कैदी फरार हुए हैं, जबकि अन्य जेलों से भी कैदियों के भागने की खबरें हैं। इनमें से कुछ ने खुनवा बॉर्डर के रास्ते भारत में घुसपैठ की कोशिश की। अब तक उत्तर प्रदेश में ऐसे कुल 30 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, जिनके बारे में आशंका है कि वे नेपाल की जेलों से भागे हैं। सिद्धार्थनगर में पकड़े गए 8 संदिग्धों में से 5 स्थानीय, 1 कुशीनगर का और 2 नेपाली नागरिक हैं। इन सभी को सीमा पार करते समय संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा गया।
सीमा पर सुरक्षा बढ़ाई गई
इस स्थिति को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। सशस्त्र सीमा बल (SSB) और यूपी पुलिस ने मिलकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। खुनवा बॉर्डर पर सुरक्षा का जायजा लेने के लिए वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पगडंडी रास्तों पर निगरानी तेज करने के निर्देश दिए।
एशिया कप 2025:सुप्रीम कोर्ट का भारत-पाकिस्तान मैच के खिलाफ याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकारhttps://t.co/OGLANenYns
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 11, 2025























