एशिया कप 2025:सुप्रीम कोर्ट का भारत-पाकिस्तान मैच के खिलाफ याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार

ब्यूरो रिपोर्ट

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मैच को रद्द करने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

आगामी एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मैच को रद्द करने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया है।

गुरुवार को एक वकील ने जस्टिस जे.के. माहेश्वरी और जस्टिस विजय बिश्नोई की पीठ के सामने इस मामले को तुरंत सुनने की गुहार लगाई। इस पर जस्टिस माहेश्वरी ने याचिकाकर्ता से पूछा, “इसमें जल्दी क्या है?”

पीठ ने कहा कि इस मामले को तत्काल सूचीबद्ध करने की कोई आवश्यकता नहीं है। इस फैसले के बाद यह साफ हो गया है कि मैच को रद्द कराने की कोशिश करने वाली याचिका पर सुनवाई में देरी होगी।

 

Voice Of News 24