महराजगंज
महराजगंज जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र में एक 5 वर्षीय बच्चे की हत्या का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र में एक 5 वर्षीय बच्चे की हत्या का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। कजरी मुसहर टोला में अपनी नानी के घर आए 5 वर्षीय प्रिंस का शव मंगलवार को लक्ष्मीपुर रेंज के टेढ़ीघाट वन विभाग डाक बंगले के पास झाड़ियों में मिला।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि यह हत्या गांव के ही एक किशोर रिंकू ने की थी। जांच में खुलासा हुआ कि रिंकू ने प्रिंस का मोबाइल छीनने के लिए उसे बहला-फुसलाकर जंगल की ओर ले गया और वहीं उसकी निर्मम हत्या कर दी।
शव बरामद, अंतिम संस्कार हुआ
पुलिस पूछताछ के दौरान, आरोपी किशोर रिंकू ने खुद पुलिस को घटनास्थल तक ले गया, जहां मासूम प्रिंस का शव पड़ा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच के बाद परिजनों को सौंप दिया।
बुधवार को परिजनों ने बेहद गमगीन माहौल में प्रिंस का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव परसौनी कला टोला पिपरहिया में किया। इस दौरान सीओ अंकुर गौतम भी मौजूद रहे। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
महराजगंज :अचानक ड्रोन दिखाई देने से गांव में मचा हड़कंप, ग्रामीणों ड्रोन को खोजने में लगेhttps://t.co/3KzsZ4efQU
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 10, 2025























