महराजगंज :अचानक ड्रोन दिखाई देने से गांव में मचा हड़कंप, ग्रामीण ड्रोन को खोजने में लगे

महराजगंज

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब ग्राम सभा सिकंदरा जीतपुर गांव में एक संदिग्ध व्यक्ति और एक ड्रोन की अफवाह फैल गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब ग्राम सभा सिकंदरा जीतपुर गांव में एक संदिग्ध व्यक्ति और एक ड्रोन की अफवाह फैल गई। बुधवार रात को कुछ ग्रामीणों ने दावा किया कि उन्होंने गांव के किनारे खेत में एक संदिग्ध व्यक्ति को घूमते देखा। इसके साथ ही, कुछ लोगों ने गांव के ऊपर एक संदिग्ध ड्रोन को भी उड़ते देखने की बात कही।

इन खबरों के बाद ग्रामीण दहशत में आ गए और सैकड़ों की संख्या में लोग हाथों में टॉर्च और डंडे लेकर संदिग्ध व्यक्ति और ड्रोन को खोजने में जुट गए। हालांकि, काफी खोजबीन के बाद भी कोई व्यक्ति या ड्रोन नहीं मिला।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.