बलरामपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, सौर ऊर्जा प्लांट से बैट्री चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के रेहरा बाजार थाना क्षेत्र में स्थित टाटा पावर के सौर ऊर्जा संयंत्र से बैटरी चोरी करने के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर जनपद के रेहरा बाजार थाना क्षेत्र में स्थित टाटा पावर के सौर ऊर्जा संयंत्र से बैटरी चोरी करने के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी की गई बैटरी बेचकर मिले ₹15,220/- नकद और चोरी में इस्तेमाल की गई एक स्कूल बस भी बरामद की है।

चोरी की घटना और पुलिस की कार्रवाई

यह मामला तब सामने आया जब 29 अगस्त को महेन्द्र कुमार ने रेहरा बाजार थाने में शिकायत दर्ज कराई कि 27 और 28 अगस्त की दरमियानी रात को अज्ञात चोरों ने रेहरा गांव में स्थित टाटा पावर प्लांट से 24 बैटरी (48V) चुरा ली हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसकी निगरानी अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी राघवेन्द्र सिंह कर रहे थे। टीम ने प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश सिंह के नेतृत्व में सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्धों से पूछताछ की।

ऐसे हुआ खुलासा

पुलिस की जांच में राजू गुप्ता, राम विलास मौर्या, सन्तोष मौर्या, उदयराज यादव और मनीष वर्मा के नाम सामने आए। इन सभी को 9 सितंबर को गोंडा जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान इन्होंने बताया कि उन्होंने बहराइच के खुशीराम गौतम को चोरी की बैटरी बेची थी। इसके बाद खुशीराम गौतम को भी पयागपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों ने बताया कि रामविलास मौर्या और उदयराज यादव ने मोटरसाइकिल से पहले रैकी की थी। उन्होंने अपने साथी लल्लू वर्मा (जो एक स्कूल बस चलाता था) और संतोष मौर्या के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई। वे बस में बैठकर गोंडा से रेहरा बाजार आए और चोरी को अंजाम दिया। चोरी की बैटरी को राजू गुप्ता के घर छिपाने के बाद उन्होंने उसे कबाड़ी खुशीराम गौतम को बेच दिया। खुशीराम ने बताया कि उसने वह बैटरी 1 सितंबर को ही कानपुर में बेच दी थी, जहां उसे पिघला दिया गया।गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.