महराजगंज: जंगल में मिला क्षत-विक्षत शव, लापता युवक का होने की आशंका, पुलिस मामले की गहनता से कर रही जांच

महराजगंज

महराजगंज जनपद के थाना नौतनवां क्षेत्र के कजरी गांव में मंगलवार को जंगल की झाड़ियों से एक अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के थाना नौतनवां क्षेत्र के कजरी गांव में मंगलवार को जंगल की झाड़ियों से एक अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव का सिर और पैर गायब हैं, जिससे यह मामला और भी रहस्यमय हो गया है। ग्रामीणों में दहशत और तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

 

शव की पहचान गांव के लापता युवक अंश उर्फ प्रिंस के रूप में होने की आशंका जताई जा रही है। परिजनों ने शव पर मौजूद अंडरवियर से उसकी पहचान करने की बात कही है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही इस बात की पुष्टि हो पाएगी कि यह शव लापता प्रिंस का है या नहीं और उसकी मौत कैसे हुई। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.