बलरामपुर: त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने की विभिन्न थानों में पीस कमेटी की बैठक

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद में आगामी त्योहारों, विशेषकर दुर्गा पूजा, दशहरा और मां लक्ष्मी पूजा को शांति और सद्भाव के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर जनपद में आगामी त्योहारों, विशेषकर दुर्गा पूजा, दशहरा और मां लक्ष्मी पूजा को शांति और सद्भाव के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से, बलरामपुर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर जनपद के विभिन्न थानों में पीस कमेटी की बैठकें आयोजित की गईं।

सात थानों में हुई बैठकें

ये बैठकें थाना हर्रैया, ललिया, महराजगंज तराई, तुलसीपुर, गौरा चौराहा, पचपेड़वा और गैसड़ी में आयोजित की गईं। इन बैठकों में थाना प्रभारी निरीक्षकों ने अपने-अपने क्षेत्रों के संभ्रांत व्यक्तियों, ग्राम प्रधानों, धर्मगुरुओं और डीजे संचालकों के साथ मिलकर चर्चा की। सभी को सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया।

सोशल मीडिया पर सख्ती

पुलिस अधिकारियों ने बैठक में मौजूद लोगों से अपील की कि वे अपने क्षेत्रों में आपराधिक तत्वों पर कड़ी नजर रखें और पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने खासतौर पर सोशल मीडिया पर फैलाई जाने वाली अफवाहों और भ्रामक जानकारियों के प्रति आगाह किया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्लेटफॉर्म पर गलत संदेश फैलाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा, लोगों से किसी भी विषम परिस्थिति में तत्काल डायल 112 या स्थानीय थाने को सूचना देने की अपील की गई। पुलिस ने सभी से त्योहारों को शांतिपूर्ण और सद्भाव के साथ मनाने का आग्रह किया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.