बलरामपुर:नेपाल सीमा पर सुरक्षा का जायजा लेने पहुंचे पुलिस अधीक्षक विकास कुमार,चेक पोस्टों का किया निरीक्षण

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद आगामी त्योहारों और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए, बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने आज भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र का दौरा किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर जनपद आगामी त्योहारों और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए, बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने आज भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने स्थानीय पुलिस और सशस्त्र सीमा बल की संयुक्त टीम के साथ सीमा पर मौजूद चेक पोस्टों का निरीक्षण किया।

पुलिस अधीक्षक ने सीमा पर स्थित कोयलाबास चेक पोस्ट का पैदल गश्त कर जायजा लिया। उन्होंने सीमावर्ती इलाकों में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों को रोकने के लिए नेपाल पुलिस, स्थानीय पुलिस और SSB की संयुक्त टीम के साथ एक बैठक भी की।

बैठक में एसपी ने निर्देश दिया कि भारत और नेपाल के बीच आने-जाने वाले लोगों और वाहनों की गहनता से तलाशी ली जाए। उन्होंने मादक पदार्थों की तस्करी, मानव तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सीमा से सटे गांवों के सुरक्षा समिति के सदस्यों और संभ्रांत व्यक्तियों को जागरूक करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दी जाए, ताकि ऐसे असामाजिक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक बृजनंदन राय, सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट और नेपाल पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.