सिद्धार्थनगर: तालाब में मिला संदिग्ध परिस्थितियों व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका,जांच में जुटी पुलिस

सिद्धार्थनगर

व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगरजनपद के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।आज मंगलवार को अहिरौली पड़री गांव के रहने वाले रवींद्र नाथ तिवारी (54) का शव गांव के मोफिया तालाब में मिला।

जानकारी के अनुसार बताते चले की परिजनों के अनुसार, रवींद्र नाथ तिवारी रविवार सुबह दाढ़ी बनवाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद उनके परिवार ने खोजबीन शुरू की। सोमवार को उनके बेटे अनूप तिवारी ने त्रिलोकपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मंगलवार को परिजनों को गांव के दक्षिण दिशा में स्थित मोफिया तालाब में उनका शव दिखाई दिया।

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रामदेव अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम और लेखपाल विजय कुमार ने भी मौके का मुआयना किया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रवींद्र नाथ तिवारी अपने पीछे पत्नी शांति देवी और चार बच्चों (एक विवाहित बेटी नीतू, और तीन बेटे आनंद, अनुपम और अनूप) को छोड़ गए हैं। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.