महराजगंज: धानी विकास खंड में हुआ उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का चुनाव, विमलेश राय बने अध्यक्ष रवि मिश्र मंत्री

महराजगंज

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज मंगलवार को धानी विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय धानी में शिक्षकों के लिए चुनाव प्रक्रिया आयोजित की गई।। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज मंगलवार को धानी विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय धानी में शिक्षकों के लिए चुनाव प्रक्रिया आयोजित की गई। इस प्रक्रिया में विमलेश राय को निर्विरोधअध्यक्ष और रवि मिश्र को निर्विरोध मंत्री चुना गया।

चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद, कार्यक्रम में उपस्थित जनपदीय पदाधिकारियों का अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया। इस निर्वाचन प्रक्रिया में गौस आजम चुनाव अधिकारी और पवन पटेल चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद थे।

निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष बलराम निगम ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और मंत्री को उनके दायित्वों की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अपने विकास खंड के सभी शिक्षकों से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए और संगठनात्मक जिम्मेदारियों का पूरी तरह से निर्वहन करना चाहिए।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के संजय कुमार मिश्र ने भी सभी शिक्षकों को एकजुट होकर संगठन को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया।

इस निर्वाचन प्रक्रिया का संचालन जिला मंत्री श्री अम्बरीश शुक्ला ने किया। इस दौरान शशीकेश तिवारी, नीरज राय, सुनील मिश्र, विकास मिश्र, सिद्धेश्वरी, वैभव, महेंद्र, अनिल, राजन, अभय सिंह, अशोक पाठक, आलोक मणि, रानी सिंह, निधि सिंह, अनीशा, श्वेता, अंकुर, महातम, पूजा, दिव्या, आनंद सहित सैकड़ों शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.