वाराणसी में रकुल प्रीत सिंह ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ की सफलता के लिए की प्रार्थना

वाराणसी

बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह वाराणसी पहुंचीं और उन्होंने बाबा श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह वाराणसी पहुंचीं और उन्होंने बाबा श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। अपनी आगामी फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ की सफलता के लिए उन्होंने प्रार्थना की।

गंगा आरती में हुईं शामिल

बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बाद, रकुल प्रीत सिंह दशाश्वमेध घाट पहुंचीं और मां गंगा का पूजन कर प्रसिद्ध गंगा आरती में हिस्सा लिया। इस दौरान वह मंत्रमुग्ध होकर आरती देखती रहीं। इस यात्रा के दौरान वह बेहद सादगी भरे अंदाज में नजर आईं।

 

Voice Of News 24