बलरामपुर: कोर्ट ने सुनाया नेपाली नागरिक को 14 साल के कठोर कारावास की सजा

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद की एक अदालत ने एनडीपीएस एक्ट के तहत एक नेपाली नागरिक को 14 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट


बलरामपुर जनपद की एक अदालत ने एनडीपीएस एक्ट के तहत एक नेपाली नागरिक को 14 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी को 1.40 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली जरवा पुलिस ने चेकिंग के दौरान नेपाल के डांग जिले के निवासी राज विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया था। आरोपी के पास से करीब 8 किलोग्राम अवैध चरस बरामद हुई थी।

उपनिरीक्षक चंद्रभान पासवान ने मामले की जांच की और पुख्ता सबूतों के आधार पर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। विशेष लोक अभियोजक धर्मेंद्र त्रिपाठी और मॉनिटरिंग सेल प्रभारी बृजानंद सिंह की मजबूत पैरवी के चलते आरोपी को दोषी करार दिया गया।

यह कार्रवाई “ऑपरेशन कनविक्शन” के तहत की गई, जिससे पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.