बलरामपुर
बलरामपुर जनपद के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत @2047’ के सपने को साकार करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने ‘समर्थ उत्तर प्रदेश – विकसित उत्तर प्रदेश @2047’ अभियान की शुरुआत की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर जनपद के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत @2047’ के सपने को साकार करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने ‘समर्थ उत्तर प्रदेश – विकसित उत्तर प्रदेश @2047’ अभियान की शुरुआत की है। इसी कड़ी में सोमवार को बलरामपुर के एमएलके पीजी कॉलेज और कलेक्ट्रेट में संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों और उद्यमियों से सुझाव लेना है।
विजन डॉक्यूमेंट में होंगे 12 सेक्टर
कार्यक्रम में प्रमुख सचिव हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग अनिल कुमार सागर, जिलाधिकारी पवन अग्रवाल और मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि इस अभियान का विजन डॉक्यूमेंट तीन मुख्य थीम- अर्थशक्ति, सृजनशक्ति और जीवनशक्ति पर आधारित होगा।
इसमें 12 महत्वपूर्ण सेक्टरों को शामिल किया गया है, जैसे कि कृषि, उद्योग, आईटी, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य। इन सभी क्षेत्रों में सुधार और विकास के लिए लोगों के सुझावों को शामिल किया जाएगा।
सुझाव देने के लिए क्यूआर कोड की सुविधा
प्रमुख सचिव अनिल कुमार सागर ने इस अभियान को प्रदेश के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने लोगों से अपील की कि वे अपने बहुमूल्य सुझाव क्यूआर कोड को स्कैन करके पोर्टल पर जरूर दें। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की पिछले 8 सालों की विकास यात्रा पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
उत्तर प्रदेश में 28 IPS अफसरों का तबादला, तिलोत्तमा वर्मा लंबी छुट्टी परhttps://t.co/RO8jOBRSTO
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 8, 2025























