गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- ‘यूपी में नौकरी की भरमार होगी

गोरखपुर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गुरुवार को गोरखपुर में ₹2,251 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

गोरखपुर जनपद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गुरुवार को गोरखपुर में ₹2,251 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में युवाओं को रोजगार देने और अपराध खत्म करने पर जोर दिया।

‘यूपी में नौकरी ही नौकरी होगी’

सीएम योगी ने युवाओं को भरोसा दिलाते हुए कहा कि प्रदेश में जल्द ही नई भर्तियां आएंगी और हर तरफ नौकरी ही नौकरी होगी। उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि उत्तर प्रदेश के नौजवानों को रोजगार के लिए कहीं और हाथ फैलाने की जरूरत न पड़े। इसी उद्देश्य से इम्प्लॉयमेंट जोन बनाए जाएंगे, जहां लोगों को नौकरी दी जाएगी। सीएम ने पेप्सिको के एक बॉटलिंग प्लांट का भी इनॉगरेशन किया, जिससे 1,200 लोगों को रोजगार मिलेगा।

अपराधियों को सख्त चेतावनी

सीएम ने एक बार फिर अपराधियों को सीधी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि आज कोई भी गुंडा किसी व्यापारी से गुंडा टैक्स नहीं वसूल सकता। योगी ने कहा, “उसको पता है कि गुंडा टैक्स लिया तो अगले चौराहे पर यमराज उसका इंतजार करते मिलेंगे।”

रवि किशन पर चुटकी और राहुल गांधी पर तंज

मंच पर मौजूद सांसद रवि किशन से मजाकिया अंदाज में सीएम ने पूछा कि क्या किसी ने उनकी फिल्म फ्री में देखी है? जब जवाब “नहीं” में आया, तो सीएम मुस्कुराने लगे।

इससे पहले, रवि किशन ने अपने संबोधन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की मां को गाली दी जा रही है। उन्होंने कहा कि विरोधी जानवर बनते जा रहे हैं और यह राजनीति का सबसे घिनौना दौर है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.