सिद्धार्थनगर:पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार 8 पीड़ितों के ₹2.59 लाख कराए वापस,साइबर ठगी से मिली राहत

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के साइबर क्राइम थाना और पथरा बाजार पुलिस की संयुक्त टीम ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार हुए आठ लोगों के खातों में वापस पैसे ट्रांसफर करवा दिए हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

 

सिद्धार्थनगर जनपद के साइबर क्राइम थाना और पथरा बाजार पुलिस की संयुक्त टीम ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार हुए आठ लोगों के खातों में वापस पैसे ट्रांसफर करवा दिए हैं। यह कार्रवाई पीड़ितों के साथ हुए साइबर फ्रॉड के बाद की गई। पुलिस ने कुल ₹2,59,000/- की ठगी गई रकम को वापस दिलाने में सफलता हासिल की है।

पुलिस ने ऐसे वापस दिलाए पैसे

पथरा बाजार थाना क्षेत्र के आठ शिकायतकर्ताओं ने ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। इन शिकायतों पर जल्द कार्रवाई करते हुए, साइबर क्राइम टीम ने तुरंत संबंधित बैंकों से संपर्क किया और जिन खातों में पैसे ट्रांसफर हुए थे, उन्हें फ्रीज करवा दिया।

पुलिस के अथक प्रयासों से, ठगे गए सभी ₹2.59 लाख को वापस शिकायतकर्ताओं के बैंक खातों में सफलतापूर्वक ट्रांसफर करवाया गया। यह घटना दर्शाती है कि साइबर फ्रॉड के मामलों में समय पर शिकायत करने और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पैसे वापस मिल सकते हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह के ऑनलाइन फ्रॉड की सूचना तुरंत दें, ताकि ठगी की गई रकम को बचाया जा सके।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.