महराजगंज : सड़क हादसे में घायल दो युवक की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मची चीख-पुकार!

महराजगंज

महराजगंज के बृजमनगंज में सड़क हादसे में घायल दो युवकों की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

जनपद महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धानी रोड पर शुक्रवार शाम को एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनकी अब इलाज के दौरान मौत हो गई। यह दुखद हादसा शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे रेलवे ढाला के पास हुआ।

सूत्रों के मुताबिक, वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवादाता को मिली जानकारी अनुसार, मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे लोहे के एंगल से टकरा गए और जानलेवा हादसे का शिकार बन गए। मृतक युवकों की पहचान शिवकुमार (सिकंदरजीतपुर, धानी) और कौशलेंद्र (मोगलहां, कैंपियरगंज) के रूप में हुई। ये दोनों आपस में रिश्ते में जीजा-साले थे।

गंभीर रूप से घायल उक्त दोनों युवकों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज ले जाया गया, जहां से उन्हें सिद्धार्थनगर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन देर रात इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। इस घटना ने जहां एक तरफ आस-पास के क्षेत्रों में मातम का माहौल बना दिया है, वहीं दूसरी तरफ सड़क पर वाहन चालकों को सुरक्षा और सतर्कता बरतने का स्पष्ट उदाहरण बन गया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.