सिद्धार्थनगर: आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक, शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की तैयारियों के मद्देनजर आज शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पीस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की तैयारियों के मद्देनजर आज शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पीस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में ईद-ए-मिलाद (वारावफात), नवरात्रि, दशहरा और अनंत चतुर्दशी जैसे प्रमुख त्योहारों पर चर्चा की गई।

प्रशासन ने की सौहार्द की अपील

जानकारी के अनुसार बताते चले जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी जनप्रतिनिधियों और धर्मगुरुओं से जिले की ‘गंगा-जमुनी तहजीब’ को बनाए रखने की अपील की।

जिलाधिकारी ने सभी से धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध सूचना की पुष्टि सीधे अधिकारियों से करें।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि असामाजिक तत्वों की गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने चेतावनी दी कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी भी मौजूद रहे। विभिन्न समुदायों के धर्मगुरुओं ने प्रशासन को अपने सुझाव दिए और सभी ने मिलकर त्योहारों को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने का संकल्प लिया।

 

Voice Of News 24