बहराइच: मगरमच्छ के हमले में मारे गए किशोर का शव मिला,गांव में पसरा मातम

बहराइच

बहराइच जनपद के कतर्नियाघाट वन रेंज के आम्बा गांव में 48 घंटे पहले मगरमच्छ का शिकार हुए 14 वर्षीय किशोर अनिल का शव बरामद कर लिया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बहराइच जनपद के कतर्नियाघाट वन रेंज के आम्बा गांव में 48 घंटे पहले मगरमच्छ का शिकार हुए 14 वर्षीय किशोर अनिल का शव बरामद कर लिया गया है। शव मिलने के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है, और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

खेत में काम करते समय हुआ था हमला

यह दुखद घटना तब हुई जब अनिल गेरुआ नदी के किनारे अपने खेत में काम कर रहा था। तभी नदी से निकले एक मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया और उसे नदी में खींचकर ले गया। घटना के बाद से ही स्थानीय ग्रामीण और वन विभाग की टीम उसकी तलाश कर रही थी।

पुलिस और वन विभाग मौके पर

अनिल का शव घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर नदी में तैरता हुआ मिला। ग्रामीणों ने बांस और लग्गी की मदद से शव को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही सुजौली थाना पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.