बाराबंकी: देवा में पेड़ से ‘चमत्कारिक बारिश’ का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची

बाराबंकी

बाराबंकी जनपद के देवा क्षेत्र में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पेड़ से अचानक पानी की धार गिरती दिखाई दे रही है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बाराबंकी जनपद के देवा क्षेत्र में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पेड़ से अचानक पानी की धार गिरती दिखाई दे रही है, जिसे देखकर लोग इसे ‘चमत्कारिक बारिश’ बता रहे हैं। यह घटना देवा में मेला ऑडिटोरियम के पीछे मजार रोड पर हुई, जहां बड़ी संख्या में लोग इसे देखने के लिए जमा हो गए।

चमत्कार या अंधविश्वास?

वीडियो में देखा जा सकता है कि पेड़ की टहनियों से लगातार पानी टपक रहा है, मानों बादल बरस रहे हों। इसे देखकर कुछ लोग इसे ईश्वर का चमत्कार मान रहे हैं, वहीं कुछ अन्य इसे अंधविश्वास बता रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

वन विभाग ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर पेड़ से पानी गिरने का वास्तविक कारण क्या है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.