महराजगंज: मनरेगा में भ्रष्टाचार के आरोप में ग्राम विकास अधिकारी निलंबित

महराजगंज

महराजगंज जनपद की बड़ी खबर मनरेगा योजना में अनियमितताओं के आरोप में जिला विकास अधिकारी भोलानाथ कन्नौजिया ने ग्राम पंचायत जोगिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद की बड़ी खबर मनरेगा योजना में अनियमितताओं के आरोप में जिला विकास अधिकारी भोलानाथ कन्नौजिया ने ग्राम पंचायत जोगिया के तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी फिरोज आलम को निलंबित कर दिया है।

जिला विकास अधिकारी ने बताया कि फिरोज आलम अहमद पर मनरेगा के तहत हुए कार्यों में बड़े पैमाने पर अनियमितता के आरोप लगे हैं। शुरुआती जांच में पाया गया कि उन्होंने बिना काम कराए ही मजदूरी और सामग्री के नाम पर फर्जी बिलों के जरिए लाखों रुपये का भुगतान कर दिया।

ग्राम पंचायत जोगिया में सड़क नाली और अन्य विकास कार्यों के लिए बजट स्वीकृत हुआ था, लेकिन मौके पर कई काम अधूरे पाए गए, जबकि कागजों में उन्हें पूरा दिखाया गया था। ग्रामीणों की शिकायत के बाद जिला प्रशासन ने इस मामले की जांच शुरू की थी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.