उत्तर प्रदेश में 1 सितंबर से ‘नो हेलमेट, नो फ्यूल’ अभियान, डीएम करेंगे अगुवाई

लखनऊ

उत्तर प्रदेश में सड़क हादसों को कम करने के लिए योगी सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश में सड़क हादसों को कम करने के लिए योगी सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। 25 अगस्त को जारी निर्देशों के अनुसार, पूरे राज्य में 1 से 30 सितंबर तक ‘नो हेलमेट, नो फ्यूल’ विशेष सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में पुलिस, प्रशासन और परिवहन विभाग मिलकर काम करेंगे।

डीएम की देखरेख में चलेगा अभियान

इस अभियान का नेतृत्व जिलाधिकारी करेंगे और यह जिला सड़क सुरक्षा समिति (DRSC) के समन्वय से संचालित होगा। सरकार की मंशा है कि सभी संबंधित विभाग एक साथ मिलकर नागरिक सुरक्षा के इस महत्वपूर्ण प्रयास को सफल बनाएं।

पुलिस, राजस्व/जिला प्रशासन और परिवहन विभाग के अधिकारी इस दौरान नियमों को सख्ती से लागू करने की जिम्मेदारी निभाएंगे। योगी सरकार ने आम जनता से अपील की है कि वे इस अभियान में पूरा सहयोग करें और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करें।

इस अभियान के दौरान बिना हेलमेट पहने वाहन चलाने वालों को पेट्रोल पंप पर ईंधन नहीं दिया जाएगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.