महराजगंज
महराजगंज जनपद के धानी ब्लॉक के झांगपार गांव में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्रामसभा की जमीन से अवैध कब्जा हटा दिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के धानी ब्लॉक के झांगपार गांव में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्रामसभा की जमीन से अवैध कब्जा हटा दिया है। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता-2006 की धारा 67 के तहत दर्ज वाद के आधार पर की गई, जिससे भू-माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
नायब तहसीलदार की अगुवाई में कार्रवाई
नायब तहसीलदार फरेन्दा, अंकित अग्रवाल के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने आज 27 अगस्त को ग्रामसभा झांगपार की आराजी संख्या-310 से 0.002 हेक्टेयर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। इस टीम में राजस्व निरीक्षक रामप्रकाश, लेखपाल दिनेश चंद उपाध्याय, रोमेश पाण्डेय, अमरेश, रविन्द्र यादव, और चेनमैन गयासुद्दीन शामिल थे। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस बल भी मौजूद रहा।
अतिक्रमण पर जीरो टॉलरेंस की नीति
नायब तहसीलदार अंकित अग्रवाल ने बताया कि ग्रामसभा की भूमि पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि गांव की सार्वजनिक भूमि आम जनता के हित में सुरक्षित रहे। प्रशासन ने ऐसे अन्य अतिक्रमणों की भी सूची तैयार कर ली है और जल्द ही उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया और कहा कि इस कार्रवाई से उन्हें काफी राहत मिली है, वहीं अतिक्रमणकारियों को एक सख्त संदेश भी मिला है।
मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली क्षेत्र के भैंसी गांव में एक स्कूल वैन का चालान काटने को लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान ग्रामीणों ने एआरटीओ (सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी) के साथ बीच सड़क पर अभद्रता भी की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।@Uppolice pic.twitter.com/EKF4JaIA16
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 27, 2025























