मुजफ्फरनगर: स्कूल वैन का चालान काटने पर ग्रामीणों ने एआरटीओ से की अभद्रता,वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली क्षेत्र के भैंसी गांव में एक स्कूल वैन का चालान काटने को लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली क्षेत्र के भैंसी गांव में एक स्कूल वैन का चालान काटने को लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान ग्रामीणों ने एआरटीओ (सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी) के साथ बीच सड़क पर अभद्रता भी की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

जानकारी के अनुसार, परिवहन विभाग की टीम खतौली क्षेत्र में वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान, उन्होंने एक स्कूल वैन को रोका, जो बिना फिटनेस के सड़क पर दौड़ रही थी। नियमों का उल्लंघन देखते हुए एआरटीओ ने वैन का चालान काट दिया।

चालान काटे जाने से नाराज होकर ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और हंगामा करने लगे। वायरल वीडियो में ग्रामीण एआरटीओ के साथ बहस और अभद्रता करते साफ नजर आ रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर स्कूली वाहनों की सुरक्षा और नियमों के पालन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

Voice of News 24