सिद्धार्थनगर: इटवा तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस, SP डॉ. अभिषेक महाजन और DM डॉ. राजा गणपति आर ने सुनीं जनता की समस्याएं

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जिले का इटवा तहसील में आज संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जिले का इटवा तहसील में आज संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. अभिषेक महाजन और जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने जनता की समस्याओं को सुना और उनके जल्द निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जानकारी के अनुसार बताते चले की समाधान दिवस में बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे, जिसमें मुख्य रूप से भूमि विवाद, पारिवारिक कलह और पुलिस से जुड़े मामले शामिल थे।पुलिस अधीक्षक ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे शिकायतों को गंभीरता से लें और उनका समाधान समय पर करें। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाना हमारी प्राथमिकता है और किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

Voice Of News 24