सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के कपिलवस्तु थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के कपिलवस्तु थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान सिबली उर्फ साहेब जान के रूप में हुई है, जो बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के मटियरिया थाना क्षेत्र का रहने वाला है।
जानकारी के अनुसार बताते चले की पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान की निगरानी में थानाध्यक्ष बृजेश सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने शुक्रवार को आरोपी को धर दबोचा। आरोपी ने कपिलवस्तु थाना क्षेत्र की एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया था और घटना के बाद से ही फरार चल रहा था।
पुलिस को शुक्रवार को उसके ठिकाने के बारे में पुख्ता जानकारी मिली, जिसके बाद टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद, आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने यह साफ किया है कि जनपद में मासूमों के खिलाफ अपराध करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अयोध्या जनपद के थाना पूराकलंदर के प्रयागराज हाईवे पर एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक ट्रक हाईटेंशन (HT) बिजली लाइन की चपेट में आ गया। इस घटना में ट्रक और उस पर लदी 12 से अधिक नई बाइकें जलकर खाक हो गईं। pic.twitter.com/2VbDw6IUFA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 18, 2025























