अयोध्या: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से ट्रक पर लदी 12 से ज्यादा बाइकें जलकर राख

अयोध्या

अयोध्या जनपद के थाना पूराकलंदर के प्रयागराज हाईवे पर एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक ट्रक हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

अयोध्या जनपद के थाना पूराकलंदर के प्रयागराज हाईवे पर एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक ट्रक हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया। इस घटना में ट्रक और उस पर लदी 12 से अधिक नई बाइकें जलकर खाक हो गईं।

यह हादसा तब हुआ जब ट्रक हाईवे से गुजर रहा था और अचानक ऊपर से जा रही बिजली की तार से छू गया, जिससे उसमें आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दमकल के पहुँचने से पहले ही ट्रक और उस पर लदी सभी बाइकें पूरी तरह जल गईं।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन ट्रक और बाइकों को भारी नुकसान हुआ है।

 


Voice Of News 24