हापुड़
हापुड़ जनपद के लोक निर्माण विभाग (PWD) के जूनियर इंजीनियर (JE) अशोक कुमार को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़े जाने के बाद सस्पेंड कर दिया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपो

हापुड़ जनपद के लोक निर्माण विभाग (PWD) के जूनियर इंजीनियर (JE) अशोक कुमार को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़े जाने के बाद सस्पेंड कर दिया गया है। उन पर एक सड़क निर्माण के टेंडर का भुगतान करने के लिए 1 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप था।
यह कार्रवाई मेरठ की एंटी करप्शन टीम ने एक ठेकेदार की शिकायत पर की। ठेकेदार ने आरोप लगाया था कि जेई अशोक कुमार उससे सड़क निर्माण के बिल पास करने के बदले रिश्वत मांग रहे थे।
शिकायत के बाद, टीम ने जाल बिछाया और 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए जेई अशोक को धर दबोचा। आरोपी जेई के खिलाफ बाबूगढ़ थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
हापुड़ जनपद के लोक निर्माण विभाग (PWD) के जूनियर इंजीनियर (JE) अशोक कुमार को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़े जाने के बाद सस्पेंड कर दिया गया है। pic.twitter.com/og7nzr12rM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 18, 2025























