सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के थाना क्षेत्र में बाणगंगा नदी बैराज के पास एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र में बाणगंगा नदी बैराज के पास एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। शनिवार दोपहर करीब 1 बजे ग्रामीणों ने पुल से 100 मीटर की दूरी पर नदी में एक शव को उतरता हुए देखा, जिसके बाद ग्रामीणों जल्द पुलिस को सूचना दी।
घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाला। मृतक महिला की उम्र 40 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है।शव की स्थिति को देखते हुए पुलिस का मानना है कि महिला की मौत दो दिन पहले हुई होगी।
पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने आसपास के सभी थानों को शव मिलने की सूचना भेज दी है और स्थानीय स्तर पर भी पहचान के प्रयास जारी हैं।
घटना की खबर फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। कुछ लोगों ने इसे आत्महत्या का मामला बताया है, जबकि कुछ लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
सिद्धार्थनगर :बच्चा चोरी के शक में युवक की पिटाई, वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरलhttps://t.co/PS3a6X0R0F@siddharthnagpol
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 16, 2025























