सिद्धार्थनगर :बच्चा चोरी के शक में युवक की पिटाई, वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में बच्चा चोरी के संदेह में ग्रामीणों द्वारा एक युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद में बच्चा चोरी के संदेह में ग्रामीणों द्वारा एक युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ग्रामीणों को लाठी-डंडों से युवक को पीटते हुए देखा जा सकता है।

बताया जा रहा है कि यह घटना दो दिन पुरानी है और इटवा थाना क्षेत्र के सेमरा गाँव की है। ग्रामीणों ने युवक को बच्चा चोर समझकर पकड़ा और उसे जमकर पीटा। वायरल वीडियो में युवक ग्रामीणों से रहम की भीख मांगता दिखाई दे रहा है, लेकिन वे लगातार उस पर हमला करते रहे।

इस तरह की अफवाहों और भीड़ द्वारा कानून को अपने हाथ में लेने की घटनाओं से समाज में तनाव बढ़ रहा है। प्रशासन को ऐसे मामलों पर तुरंत संज्ञान लेना चाहिए और अफवाह फैलाने वालों और हिंसा करने वालों दोनों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.