मुख्यमंत्री ने विधानसभा में फहराया तिरंगा, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता का किया बखान

लखनऊ

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज विधानसभा परिसर में तिरंगा फहराया और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज विधानसभा परिसर में तिरंगा फहराया और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने देश के शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया और सभी वीर जवानों को नमन किया।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में यह ऑपरेशन सफल हुआ, जिसने दुनिया को भारत की स्वदेशी और सैन्य ताकत का अहसास कराया। उन्होंने कहा, “हमारी सेना ने आतंकियों के ठिकानों को ध्वस्त कर दुश्मनों को धूल चटा दी।”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आत्मनिर्भर भारत के मंत्र को भी दोहराया। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और अब हमें स्वदेशी चीजों को प्राथमिकता देनी चाहिए, जिससे देश का पैसा देश में ही रहे।

उन्होंने ब्रह्मोस मिसाइल का जिक्र करते हुए कहा कि इसकी ताकत से आतंकियों के ठिकाने नष्ट हुए हैं और भारत की सैन्य शक्ति को पूरी दुनिया ने देखा है। उन्होंने कृषि के क्षेत्र में भी स्वदेशी मॉडल अपनाने पर जोर दिया और बताया कि राज्य के 34 जिलों में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे लागत कम होगी और किसानों को लाभ मिलेगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.