बलरामपुर:”हर घर तिरंगा” अभियान के तहत निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में डूबा शहर

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के आगामी 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में, “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत बलरामपुर में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर जनपद के आगामी 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में, “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत बलरामपुर में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसका उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति की भावना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान को बढ़ावा देना था।

यह तिरंगा यात्रा पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार और एसएसबी 50वीं वाहिनी के कमांडेंट संजय कुमार के नेतृत्व में निकाली गई। इस संयुक्त रैली में पुलिस और एसएसबी के जवानों ने हाथों में तिरंगा लेकर मुख्य मार्गों पर मार्च किया।

यह पैदल तिरंगा यात्रा पुलिस अधीक्षक कार्यालय से शुरू होकर थाना कोतवाली नगर तक गई। इस दौरान भीड़भाड़ वाले इलाकों और बाजारों से गुजरते हुए लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना जगाने और हर घर में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया।

रैली का मुख्य उद्देश्य जन-जन में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना था। इस मार्च में स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और देशभक्ति के नारे लगाकर माहौल को और भी उल्लासमय बना दिया।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी नगर ज्योतिश्री, क्षेत्राधिकारी ललिया डॉ. जितेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी यातायात देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव सहित कई अन्य पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.