महराजगंज:भारत-नेपाल सोनौली सीमा पर अवैध घुसपैठ करते चीनी नागरिक को सीमा सुरक्षा बल ने किया गिरफ्तार

महराजगंज

महराजगंज जनपद के भारत नेपाल के सोनौली सीमा पर सुरक्षा बलों ने एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के भारत नेपाल के सोनौली सीमा पर सुरक्षा बलों ने एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) की नियमित जांच के दौरान हुई।

चीनी नागरिक के पास भारत में प्रवेश करने के लिए कोई भी वैध कागजात मौजूद नहीं थे। इस मामले में, स्थानीय पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, पकड़ा गया चीनी नागरिक पिछले चार दिनों से नेपाल में टूरिस्ट वीजा पर रह रहा था। उसने सोनौली बॉर्डर पर बने आधिकारिक चेक पोस्ट से प्रवेश करने के बजाय, सीमा से सटी 2 नंबर गली के रास्ते से भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की। लेकिन, सुरक्षा बलों की सतर्कता के कारण उसकी यह कोशिश नाकाम हो गई।

अपर पुलिस अधीक्षक, महराजगंज, का बयान

“सोनौली बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान एसएसबी की टीम ने एक चीनी नागरिक को पकड़ा है। उसके पास भारत में प्रवेश करने से संबंधित कोई वैध कागजात नहीं थे। हमने इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।”

फिलहाल, पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि वह नागरिक बिना कागजात के भारत में क्यों और कैसे प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.