मऊ

मऊ जनपद के कोपागंज थाना क्षेत्र के सहरोज मोड़ के पास सोमवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के कोपागंज थाना क्षेत्र के सहरोज मोड़ के पास सोमवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत 108 एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से आजमगढ़ जिले के गुरजापार (मुबारकपुर) निवासी 63 वर्षीय रामाश्रय यादव अपनी 62 वर्षीय पत्नी परमज्योति के साथ सोमवार दोपहर करीब 12 बजे बाइक पर सवार होकर दवा लेने के लिए कोपागंज के सहरोज जा रहे थे।
जैसे ही उनकी बाइक सहरोज मोड़ के पास पहुँची, सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दंपती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए एंबुलेंस को फोन किया और घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लखनऊ में भाजपा का सियासी हमला: सपा के 34 साल पूरे होने पर जारी किया ‘पाप का घड़ा’
https://t.co/GM0tb9M7eN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 5, 2026












