महराजगंज: संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन,DM संतोष कुमार शर्मा और SP सोमेंद्र मीणा के साथ मिलकर जनशिकायतों की सुनवाई,10 शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सदर तहसील में आज शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के सदर तहसील में आज शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के साथ मिलकर जनशिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान कुल 41 मामले प्रस्तुत हुए, जिनमें से 10 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।

शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर

जिलाधिकारी ने बाकी 31 शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए उन्हें समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से भूमि विवाद से जुड़े मामलों में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर जांच करने के लिए कहा।

उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि किसी भी शिकायत का निस्तारण करने से पहले शिकायतकर्ता से संपर्क किया जाए। यदि शिकायतकर्ता निस्तारण से संतुष्ट नहीं होता है, तो मामले की दोबारा जांच कराई जाए। हर निस्तारण की रिपोर्ट के साथ स्पॉट मेमो की कॉपी संलग्न करने और उसकी एक प्रति शिकायतकर्ता को भी देने के निर्देश दिए गए।

जन कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का निर्देश

जिलाधिकारी ने समाधान दिवस को केवल शिकायत निस्तारण का मंच न मानते हुए, इसे जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को जोड़ने का अवसर बताया। उन्होंने अधिकारियों को जरूरतमंदों की पहचान कर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर कुल 35 विभागीय मामले सामने आए, जिनमें राजस्व के 11, पुलिस के 7, ग्राम्य विकास के 7 और अन्य विभागों के 16 मामले शामिल थे। इस दौरान डीएफओ निरंजन सुर्वे, उपजिलाधिकारी जितेंद्र, डीडीओ बी.एन. कन्नौजिया और तहसीलदार पंकज शाही सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.