महराजगंज:कुएँ में गिरकर मरी भैंस,ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया शव

महराजगंज

महराजगंज जनपद के धानी ब्लॉक के कानापार टोला पकरडीहवां गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जनपद के धानी ब्लॉक के कानापार टोला पकरडीहवां गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ। चरने गई एक भैंस अचानक एक खुले कुएँ में गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, गांव के पास भैंस चर रही थी, तभी अचानक वह गहरे कुएँ में जा गिरी। भैंस की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर जमा हुए। ग्रामीणों ने भैंस को बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन गिरने के बाद हुए गहरे घावों और कुएँ में फंसे होने के कारण कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।

इस घटना के बाद ग्रामीणों में दुख का माहौल है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे खुले और खतरनाक कुओं को जल्द से जल्द भरवाया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

इस घटना पर राजेंद्र मौर्य ने बताया कि यह भैंस ही उनके परिवार की कमाई का इकलौता साधन थी। भैंस की मौत से परिवार पर आर्थिक संकट आ गया है। इस घटना के बाद से पूरे गाँव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे खुले और खतरनाक कुओं को जल्द से जल्द भरा जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसे न हों।

 

 

Voice Of News 24 

सिद्धार्थनगर : चिकित्सा महाविद्यालय के जूनियर रेजिडेंट डॉ. सत्यम नायक एवं एमबीबीएस बैच 2024 के छात्र सचिन महावर का योग माया मंदिर परिसर में स्नान के दौरान दुर्भाग्यवश हुआ आकस्मिक निधन, शोक में डूबा समूचा महाविद्यालय परिवार