महराजगंज:सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत,दो बाइकों की आमने सामने टक्कर में बुझाए तीन घर के चिराग

महराजगंज

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में शुक्रवार की रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में शुक्रवार की रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। यह दुर्घटना श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के सेमरा चदरौली पर परतावल-महराजगंज मार्ग पर हुई, जब दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 10 बजे, परतावल-महराजगंज मार्ग पर दो तेज रफ्तार बाइकें आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही तीन युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

मृतकों की पहचान

इस हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान राजन (22), आनंद (24), और तबारक (25) के रूप में हुई है।

मृतक राजन।
मृतक राजन।

 

मृतक तबारक।
मृतक तबारक।

 

मृतक आनंद।
मृतक आनंद।

राजन और आनंद: ये दोनों चचेरे भाई थे और परतावल नगर पंचायत के निवासी थे। राजन गुजरात में काम करता था और दो महीने पहले ही छुट्टी पर घर आया था। आनंद कक्षा 10 का छात्र था और अपने परिवार की उम्मीद था।

तबारक: वह भिटौली थाना क्षेत्र के परसा खुर्द का रहने वाला था और सऊदी अरब में काम करता था। वह भी तीन महीने पहले छुट्टी पर घर आया था और उसकी शादी की तैयारियां चल रही थीं।

एक जिंदगी और मौत के बीच

हादसे में अरमान (26) नाम का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस की कार्रवाई

श्यामदेउरवा थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है और तीनों गांवों में मातम पसरा हुआ है।

 

Voice Of News 24

सिद्धार्थनगर : चिकित्सा महाविद्यालय के जूनियर रेजिडेंट डॉ. सत्यम नायक एवं एमबीबीएस बैच 2024 के छात्र सचिन महावर का योग माया मंदिर परिसर में स्नान के दौरान दुर्भाग्यवश हुआ आकस्मिक निधन, शोक में डूबा समूचा महाविद्यालय परिवार