मेरठ:दर्दनाक सड़क हादसा ,आर्मी पब्लिक स्कूल वैन और ट्रक की टक्कर में छात्रा की मौत, कई घायल

मेरठ

मेरठ जनपद के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के सरधना रोड पर आज एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने आर्मी पब्लिक स्कूल की वैन को टक्कर मार दी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मेरठ जनपद के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के सरधना रोड पर आज एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने आर्मी पब्लिक स्कूल की वैन को टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में एक छात्रा आर्या सिरोही की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य बच्चे घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि सीएनजी वैन का सिलेंडर टूटकर नीचे गिर गया और उससे गैस लीक होने लगी। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया और घायल बच्चों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश में जुट गई है। इस घटना से अभिभावकों और स्थानीय लोगों में गहरा सदमा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

 

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.