गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजी मेरठ की धरती, दबंगों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, मचा हड़कंप

मेरठ

मेरठ जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दबंगों ने एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से फैलाया दहशत, एक व्यक्ति की गोली मारकर कर दी हत्या। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मेरठ जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्रांतर्गत सुभाष नगर में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवादाता को मिली जानकारी अनुसार, मृतक की पहचान फतेहउल्लापुर निवासी 45 वर्षीय सलीम के रूप में हुई है। जो प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था।

इस संबंध में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सलीम का किसी व्यक्ति से प्रॉपर्टी का विवाद चल रहा था। अंदेशा है कि सलीम की हत्या रंजिश में की गई है।

सलीम आज कचहरी में बैनामा कराकर ई-रिक्शा से लौट रहा था। इसी दौरान सुभाष नगर की मेन रोड पर स्कूटी पर पीछे से आए बदमाशों ने सलीम को गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो बदमाश सलीम को घेर लिया और गोली मारकर उसकी हत्या कर मौके से फरार हो गए। पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

 

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.