मेरठ: पैसों के लेन-देन पर पड़ोसी ने की युवक की चाकू मारकर हत्या,आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

मेरठ

मेरठ जनपद के परतापुर थाना क्षेत्र में टेंट का सामान लौटाने को लेकर पैसों के लेन-देन के विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मेरठ जनपद के परतापुर थाना क्षेत्र में टेंट का सामान लौटाने को लेकर पैसों के लेन-देन के विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना दो पड़ोसी युवकों के बीच हुई। मेरठ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्रवाई कर रही है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, यह विवाद टेंट के सामान को लौटाने और उससे जुड़े पैसों के लेन-देन को लेकर शुरू हुआ। देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक युवक ने अपने पड़ोसी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में घायल युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक नगर मेरठ का बयान

इस घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक नगर मेरठ ने एक वीडियो बाइट जारी कर बताया:

“आज थाना परतापुर में दो पड़ोसी युवकों के बीच टेंट का सामान लौटाने के दौरान पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। इस झगड़े में एक युवक ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। घटना के संबंध में तत्काल अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा आगे की जांच जारी है।”

पुलिस कार्रवाई

मेरठ पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है। इस घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.