महराजगंज:अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा करमहिया के पास आज बुधवार दोपहर करीब 1:00 बजे एक अज्ञात वाहन की चपेट। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा करमहिया के पास आज बुधवार दोपहर करीब 1:00 बजे एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल व्यक्ति की मदद की और उसे सीएचसी निचलौल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद, व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार बताते चले घायल व्यक्ति की पहचान योगेंद्र (55) पुत्र रामवृक्ष के रूप में हुई है, जो निचलौल क्षेत्र के रायपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।

 

Voice Of News 24