महराजगंज: मानव तस्करी रोकथाम दिवस पर जागरूकता रैली का आयोजन, पुलिस-SSB और स्कूली बच्चों ने किया जागरूक

महराजगंज

महराजगंज जनपद के भारतीय सीमावर्ती क्षेत्र ठूठीबारी ग्राम सभा में आज विश्व मानव तस्करी निषेध दिवस के अवसर पर एक विशाल जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महाराजगंज जनपद के भारतीय सीमावर्ती क्षेत्र ठूठीबारी ग्राम सभा में आज विश्व मानव तस्करी निषेध दिवस के अवसर पर एक विशाल जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में स्थानीय पुलिस, सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 22वीं वाहिनी और स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और लोगों को मानव तस्करी के खिलाफ जागरूक किया।

रैली का उद्देश्य और संचालन

यह जागरूकता रैली मानव सेवा संस्थान के तत्वावधान में SSB और पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित की गई थी। रैली को ठूठीबारी बॉर्डर से बीओपी ठूठीबारी के इंस्पेक्टर विशाल कुमार, उप निरीक्षक लालचंद, कोतवाली ठूठीबारी के उपनिरीक्षक लालचंद वर्मा, और वरिष्ठ उप निरीक्षक खुशबू जी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली में शामिल बच्चों ने ठूठीबारी क्षेत्र में भ्रमण करते हुए विभिन्न नारों (स्लोगन) के माध्यम से आम जनता को जागरूक किया। इन नारों में प्रमुख थे:

“हम सब ने यह ठाना है, मानव व्यापार मिटाना है।”

“बेटी बेटा को पढ़ाएंगे, बाल व्यापार से बचाएंगे।”

“जन-जन की हो यही पुकार, बंद करो मानव व्यापार।”

“सुन लो भाई सुन लो बहना, धोखा लालच में कभी न पड़ना।”

इन प्रेरणादायक नारों के साथ, रैली वापस कैंप में लौटी।

अधिकारियों का संदेश

इस अवसर पर असिस्टेंट कमांडेंट प्रिया यादव ने मानव तस्करी और बाल तस्करी के प्रति सभी को जागरूक करते हुए अपील की। उन्होंने बताया कि मानव तस्करी विश्व की तीसरी सबसे बड़ी तस्करी है, और इस पर अंकुश लगाने के लिए सभी का निरंतर प्रयास और सहयोग आवश्यक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सभी संस्थाओं और एजेंसियों को मिलकर काम करना होगा, तभी इस गंभीर समस्या पर काबू पाया जा सकता है।

उपस्थित प्रमुख लोग

इस जागरूकता रैली में मानव सेवा संस्थान के ‘सेवा क्लस्टर हेड’ वरुण मिश्रा, मानव सेवा की अंजली मिश्रा, अनुराधा, SSB SI त्रिलोक चंद, महिला आरक्षी सीमा राज, सुबे सिंह, विनीता देवी, कोतवाली महिला कांस्टेबल अंकित यादव, तनु मिश्रा, कांस्टेबल मनोहर यादव, (नेपाल NGO से बिंदा थापा, यमुना बागले) और पुलिस-SSB के अन्य जवान व बच्चे मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.