महराजगंज: ठूठीबारी में सोने-चांदी की दुकान के बाहर से बाइक चुराते चोर रंगे हाथ व्यापारीयों ने पकड़ा गया

महराजगंज

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कस्बे में कल शाम एक चौंकाने वाली घटना सामने आई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कस्बे में कल शाम एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। ठूठीबारी स्टैंड पर एक सोने-चांदी के व्यापारी की पल्सर बाइक चुराने का प्रयास करते हुए एक चोर को रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

जानकारी के अनुसार बताते चले की घटना उस समय हुई जब व्यापारी अरुण वर्मा अपनी सोने-चांदी की दुकान के बाहर अपनी पल्सर मोटरसाइकिल खड़ी किए थे। चोर ने गाड़ी स्टार्ट कर भागने की कोशिश की, लेकिन अरुण वर्मा ने उसे देख लिया और तुरंत दौड़ाकर पकड़ लिया। मौके पर कुछ अन्य व्यापारी और ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए, जिन्होंने चोर को धर दबोचा।

इसके बाद, 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने चोर को अपनी हिरासत में ले लिया और उसे थाने ले गई। ठूठीबारी के थानाध्यक्ष महेंद्र मिश्रा ने बताया कि चोर से पूछताछ जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस घटना ने कस्बे में व्यापारियों के बीच सतर्कता बढ़ा दी है।

 

Voice Of News 24