महराजगंज: यूरिया तस्करी जारी, ठूठीबारी पुलिस ने 22 बोरी यूरिया के साथ 2 तस्कर पकड़े

महराजगंज

महराजगंज जनपद के नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र ठूठीबारी कोतवाली में यूरिया तस्करी का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महाराजगंज जनपद के नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र ठूठीबारी कोतवाली में यूरिया तस्करी का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिसकर्मियों और सुरक्षा बलों द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन और निगरानी तेज रखने के बावजूद, तस्करों में कोई खौफ नजर नहीं आ रहा है, जिससे वे मालामाल हो रहे हैं और सीमावर्ती किसान परेशान हैं।

तस्करी का प्रयास विफल

मिली जानकारी और मुखबिर की सूचना के मुताबिक, आज ठूठीबारी पुलिस को ग्राम सभा भरवलिया मोड़ के पास से दो व्यक्तियों के यूरिया तस्करी करने की फिराक में होने की सूचना मिली। ये व्यक्ति एक पिकअप वाहन में तकरीबन 22 बोरी यूरिया लेकर भारत से नेपाल जाने की कोशिश कर रहे थे।

दो तस्कर गिरफ्तार, यूरिया और वाहन जब्त

ठूठीबारी कोतवाली के उपनिरीक्षक दिव्य प्रकाश मौर्य, विक्की कुमार, हेड कांस्टेबल मनीष कुमार और कांस्टेबल रामजनम यादव की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर पिकअप गाड़ी (नंबर UP56AT1156) को रोक लिया। गाड़ी में लदी हुई 22 बोरी यूरिया को भी जब्त कर लिया गया।

पुलिस ने इस मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान भोला रौनियार (48 वर्ष) पुत्र प्रेमलाल और सुनील मद्धेशिया (35 वर्ष) पुत्र रामचंदर, दोनों निवासी गड़ौरा बाजार के रूप में हुई है।

इन दोनों तस्करों को धारा 110 कस्टम एक्ट के तहत हिरासत में लेते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है और जब्त की गई यूरिया व पिकअप को ठूठीबारी कस्टम विभाग को सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में तस्करी रोकने के लिए उनकी कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Voice Of  News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.