बलरामपुर में जनसमस्याओं के समाधान हेतु विधायक पलटूराम सक्रिय, सदर विधायक ने नितिन गडकरी से की मुलाकात

बलरामपुर

बलरामपुरजनपद के सदर विधायक पलटूराम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुरजनपद के सदर विधायक पलटूराम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत हैं। इसी क्रम में आज गुरुवार को उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। विधायक ने मंत्री गडकरी से बलरामपुर झारखंडी समपार फाटक पर ऊपरगामी सेतु (फ्लाईओवर) के निर्माण का आग्रह किया।

विधायक पलटूराम ने मंत्री को बताया कि बलरामपुर-झारखंडी समपार फाटक लगातार बंद रहने से आम जनता को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह मार्ग बहराइच, श्रावस्ती और तुलसीपुर को जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण लाइफलाइन सड़क है। फाटक के बार-बार बंद होने से एम्बुलेंस, पुलिस वाहन, छात्र-छात्राएं और ड्यूटी पर जाने वाले कर्मचारियों के साथ-साथ आम लोगों को भी आवागमन में काफी दिक्कतें आती हैं। विधायक ने दुख व्यक्त करते हुए बताया कि कई बार मरीजों को अस्पताल पहुंचने में देरी होने के कारण उनकी जान तक चली जाती है, इसलिए इस ऊपरगामी सेतु का निर्माण अत्यंत आवश्यक है।

इसके अतिरिक्त, सदर विधायक ने इटियाथोक बाजार में जर्जर और संकरे पुल के पुनर्निर्माण की मांग भी की। उन्होंने कहा कि यह पुल अपनी खराब स्थिति और संकरेपन के कारण कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकता है। बड़े वाहनों के आवागमन में भारी दिक्कत होती है और चार पहिया वाहन एक साथ इस पर से नहीं गुजर सकते। विधायक पलटूराम ने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री से इन दोनों महत्वपूर्ण समस्याओं का शीघ्र निदान करने का अनुरोध किया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.