ऊर्जा मंत्री का बैठक में छलका दर्द,अफसरों की लगाई क्लास, बोले- ‘यह जन सेवा है, बनिया की दुकान नहीं’

लखनऊ

उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अरविंद शर्मा मंगलवार को एक विभागीय बैठक के दौरान अपने पुराने और सख्त तेवर में दिखाई दिए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अरविंद शर्मा मंगलवार को एक विभागीय बैठक के दौरान अपने पुराने और सख्त तेवर में दिखाई दिए। उन्होंने प्रदेश भर के XEN की जमकर क्लास लगाई और अधिकारियों को उनकी “बकवास बंद करने” के लिए फटकार लगाई।

अधिकारियों की दलीलें सुनने के बाद मंत्री एके शर्मा ने कहा, “मैं आपकी बकवास सुनने को नहीं बैठा हूं, नीचे ज़मीनी हकीकत एकदम अलग है। जनता को फेस करिए तब मालूम पड़ेगा।” उन्होंने बताया कि वह कई जिलों का दौरा करके लौटे हैं और जमीनी हालात अधिकारियों द्वारा बताई जा रही बातों से बिलकुल भिन्न हैं।

मंत्री ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा, “आप लोग अंधे, बहरे, काने होकर बैठे हो, जनता पर क्या बीत रही आपको मालूम नहीं।” उन्होंने जोर देकर कहा कि “बिजली विभाग कोई बनिया की दुकान नहीं है, यह जन सेवा है, उस हिसाब से बर्ताव करना पड़ेगा।”

शर्मा ने पूरे फीडर या गांव की बिजली लाइन काटने पर भी अधिकारियों को फटकारा और सवाल किया कि जो उपभोक्ता समय पर बिल भरते हैं, उनकी क्या गलती है। उन्होंने यह भी पूछा कि “जला हुआ ट्रांसफार्मर न बदलना, कौन सा न्याय है?”

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.