सिद्धार्थनगर: तहसील दिवस में 79 शिकायतें दर्ज,12 शिकायतों का मौके पर निस्तारण,जिलाधिकारीने दिए जल्द निस्तारण के निर्देश

सिद्धार्थनगर

शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक माह के प्रथम और तीसरे शनिवार को आयोजित होने वाले संपूर्ण तहसील समाधान दिवस का कार्यक्रम आज तहसील बांसी में सम्पन्न हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक माह के प्रथम और तीसरे शनिवार को आयोजित होने वाले संपूर्ण तहसील समाधान दिवस का कार्यक्रम आज तहसील बांसी में सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. की अध्यक्षता और उपजिलाधिकारी बांसी शशांक शेखर राय की उपस्थिति में विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की गई।

विभिन्न विभागों की शिकायतें हुई दर्ज

तहसील बांसी में आयोजित इस समाधान दिवस में राजस्व, विकास, शिक्षा, पूर्ति और अन्य विभागों से संबंधित कुल 79 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। इनमें राजस्व से 35, पुलिस विभाग से 15, विकास से 10 और अन्य विभागों से 19 शिकायतें शामिल थीं।

जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि तहसील समाधान दिवस और आईजीआरएस पर प्राप्त सभी शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जोर दिया कि शिकायतकर्ता और विपक्षी दोनों की उपस्थिति में जांच कर कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी विभाग का कोई भी प्रकरण लंबित नहीं रहना चाहिए, और यदि ऐसा पाया गया तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

12 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

आज प्रस्तुत 79 प्रार्थना पत्रों में से, जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने राजस्व से संबंधित 12 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण करवा दिया। शेष लंबित शिकायती प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को तीन दिन के भीतर शत-प्रतिशत निस्तारित करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रमुख अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रजत कुमार चौरसिया, पीडी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी मो. मुजम्मिल, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी महिपाल सिंह, तहसीलदार बांसी, तहसील बांसी क्षेत्र के अंतर्गत समस्त थानाध्यक्ष और खंड विकास अधिकारी सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]