महराजगंज
महराजगंज जनपद के निचलौल नगर पंचायत के व्यापारियों ने आज शनिवार को तहसील परिसर में आयोजित तहसील दिवस में जिलाधिकारी महाराजगंज से मुलाकात की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महाराजगंज जनपद के निचलौल नगर पंचायत के व्यापारियों ने आज शनिवार को तहसील परिसर में आयोजित तहसील दिवस में जिलाधिकारी महाराजगंज से मुलाकात की। व्यापारियों ने मुख्य बाजार में नवनिर्मित सड़क की अपर्याप्त चौड़ाई और खराब गुणवत्ता को लेकर अपनी शिकायत दर्ज कराई।

दोपहर करीब 12 बजे बड़ी संख्या में व्यापारियों की टीम ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने बताया कि सड़क की पर्याप्त चौड़ाई न होने के कारण आम जनता और व्यापारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनमें काफी आक्रोश है।
इस दौरान मनीष खड़किया, अनिल वर्मा, भोलू यादव, गुड्डू जायसवाल, गंगा अग्रवाल, शिवम केडिया, शैलेश मद्धेशिया, राजकुमार वर्मा, बंटी मद्धेशिया, आलोक वर्मा, भोला वर्मा, सुधीर वर्मा सहित अन्य कई व्यापारी मौजूद रहे। व्यापारियों को उम्मीद है कि जिलाधिकारी के हस्तक्षेप के बाद इस समस्या का जल्द समाधान होगा।
#महराजगंज जनपद के #ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नौतनवा मार्ग पर स्थित शराब भट्ठी के समीप शनीवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पे पहुंची पुलिस ,देखिए वीडियो@Uppolice @maharajganjpol pic.twitter.com/5C7WeYmnpX
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 19, 2025























